चित्तौड़गढ़:- 88 हजार ऋषियों की तपस्थली नगरी नैमिषारण्य जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश में श्री परशुराम भागवत सेवा समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में आगामी 28 से 3 जून 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा होगी कथा व्यास मेवाड़ के गौरव भागवताचार्य पंडित श्री जनार्दन जी मोड द्वारा वाचन किया जाएगा श्री परशुराम भागवत सेवा समिति के संयोजक डॉ योगेश व्यास एवं व्यवस्थापक अशोक तिवारी ने बताया कि वहां पर कथा में आने वाले सभी भक्तों को आवास व्यवस्था दोनों टाइम चाय,नाश्ता एवं दोनों समय महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी साथ ही कथा के दौरान स्थानीय दार्शनिक स्थल जैसे ललिता मंदिर शक्तिपीठ, चक्र तीर्थ, व्यास गद्दी, मनु शतरूपा स्थल, राजघाट, गोमती मैया, श्री शक्ति धाम, हनुमानगढ़ी, पांडव किला, बालाजी मंदिर, सूत गड्डी, देव देवेश्वर मंदिर ,रामेश्वर मंदिर, रूद्रपति दधीच कुंड एवं हत्या हरण आदि स्थानों पर भक्त लोग दर्शन का लाभ ले सकेंगे और चक्र तीर्थ में प्रतिदिन स्नान कर कथा का रसपान करेंगे समिति के हरिओम मोड ने निवेदन किया कि भागवत कथा के दौरान पित्र शांति हेतु पोती बिठाने की व्यवस्था है एवं यजमान बनने की भी व्यवस्था रहेगी एवं सभी भक्तों को रेलवे द्वारा स्लीपर रिजर्वेशन एवं बस द्वारा आना-जाना की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी अतःअधिक से अधिक संख्या में भक्त पधार कर चक्र तीर्थ में स्नान कर एवं कथा का लाभ प्राप्त करें