जिंक नगर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पाटोत्सव में भजन संध्या 15 को

By :  vijay
Update: 2026-04-12 19:26 GMT

चित्तौड़गढ़। जिंक नगर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के तेइसवें पाटोत्सव के तीन दिवसीय आयोजनों मे 15 अप्रेल सायं भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक जीतू धोरा, अभिषेक माहेश्वरी एवं सुरेश जोशी भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में श्री सांवलिया सेठ का दरबार भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। आयोजक मंडल संरक्षक आलोक रंजन, उपसंरक्षक घनश्यामसिंह राणावत, अनूप कुमार, एस के मोड़, रणजीत सिंह भाटी, जी एन एस चौहान, दिलीप सिंह सिसोदिया, बाल किशन माली सहित जिंक के श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एव योगदान प्रदान कर रहे है। प्रतिवर्ष होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।

Similar News