भाविप का नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न
By : vijay
Update: 2026-04-12 19:25 GMT
चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद, पंचमुखी हनुमान चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में 36वाँ नेत्र चिकित्सा शिविर रविवार को पंचमुखी हनुमान चिकित्सा अनुसंधान मुख्य डाकघर के पास आयोजित हुआ। जिसमें कोटा के प्रसिद्ध वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा नेत्रो के मोतियाबिंद के आपरेशन किये गये। शिविर में 34 रोगियों का पंजीकरण हुआ और 11 रोगियों का आपरेशन किया गया। परिषद के शिव, सुमन कालिया, रमेश जागेटिया, सत्यनारायण काबरा, दिनेश काबरा आदि ने सहयोग प्रदान किया।