बाबा साहब की जयंती पर स्वच्छता अभियान व दीपदान आज
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत जयंती की पूर्व संध्या पर आज नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व मे सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित संविधान पार्क एवं किला रोड़ पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर सायं 5.30 बजे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाएगी, तत्पश्चात संविधान पार्क एवं प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब के सम्मान में दीपदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ संविधान निर्माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना है। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर किला रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।