पक्षियों के लिए दाने व पानी के लिए बांधे परिंडे
By : vijay
Update: 2026-04-12 19:23 GMT
चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर गाड़ी लोहार स्कूल परिसर में वैशाख के पवित्र माह के दूसरे रविवार को समाज सेवकों द्वारा गाड़ी लोहार स्कूल परिषद में पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। पूर्व में भी इसी तरह प्रताप नगर डाइट रोड स्थित मोक्ष धाम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे एवं मोक्ष धाम की साफ सफाई कर आने वाले वैशाख माह के तीसरे रविवार को प्रताप नगर स्थित भगत सिंह पार्क में भी इसी तरह से पक्षियों के दाना पानी के लिए परिंदे बांधे जाएंगे। इस अवसर पर गोपाल भांबी, बहादुर बैरवा, रमेश रामचंदानी, शिवलाल सेन, ओमप्रकाश बैरवा, राजेश चौहान, महेंद्र सिंह राठौड़, घनश्याम नंदवानी, शिवांश बेरवा, मोहन, राहुल, भावेश, देवीलाल, सतनारायण लोहार, प्रहलाद सेन, कैलाश रेगर, मनोज रेगर आदि समाजसेवी मौजूद रहे।