स्थापना दिवस पर भाजपा का एक ही संदेश विकसित भारत- जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गाडरी ने भाजपा का ध्वज लगाकर कार्यकर्ताओं को 46 में स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि आज भाजपा की उन सभी महान विभूतियों का नमन करने का दिन है जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। छियालिस वर्षों की यह यात्रा केवल एक पार्टी के विस्तार की नहीं, बल्कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प की कहानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो चुका है और अब यह समय है जब हर बूथ से लेकर संसद तक भाजपा का एक ही संदेश हो – ‘विकसित भारत’। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, प्रधान देवेन्द्र कंवर, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, कर्नल सिंह कांकरवा, सी पी नामधरानी, जिला कोषाध्यक्ष हरिश इनानी, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटीआई संयोजक नंदकिशोर लोहार, मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल, सतनारायण कुमावत, राजकुमार सुखवाल, गोपाल चौबे, गोपाल राजोरा, लोकेश त्रिपाठी, शेखर शर्मा, जीवन चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटु लाल सुथार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल, घनश्याम लोट, रतन जाट, गायत्री जोशी, मंजू पितलिया, जीवन चौधरी, सिंपल वैष्णव, तारावती धाकड़, चंदा पाराशर, जया पंवार, इन्द्रा सुखवाल, विष्णु सेन, अजय जोशी, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, अभिषेक चांवला, दीपक शर्मा, प्रकाश बोर्डे, राधाकिशन गाडरी आदि उपस्थित रहे।स्थापना दिवस के अवसर पर जीवदया की भावना से जिलाध्यक्ष गाडरी ने कार्यालय में परिंडा भी लगाया।जिलाध्यक्ष गाडरी ने मंगलवाड़ मंडल, बस्सी मंडल, चेची एवं बेगु नगर मंडल में भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी का ध्वज लगाकर शुभकामनाएं दी।