भाजपा का स्थापना दिवस अभियान की तरह मनाये - जिलाध्यक्ष गाडरी

By :  vijay
Update: 2025-04-04 10:40 GMT
भाजपा का स्थापना दिवस अभियान की तरह मनाये - जिलाध्यक्ष गाडरी
  • whatsapp icon

चित्तौड़गढ़ | शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा व रचना को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रतन गाडरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस को केवल एक उत्सव की तरह नहीं बल्कि एक अभियान की तरह मनाया जाये, जिसमें भाजपा के हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला महामंत्री रघु शर्मा ने स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पी एम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तृतीय कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास के परिवर्तन का नया युग लेकर आगे बढ़ रहा है। इस अप्रतिम कार्यकाल के मध्य आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2025 को जिला कार्यालय पर होगा। जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, जिला मंत्री करनल सिंह, सी पी नामधराणी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा, सत्यनारायण कुमावत, भागीरथ चंदेल, राधेश्याम कुमावत, पहलवान सालली, घनश्याम लोट आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News