सरकार बदलने पर चंबल पानी योजना समय पर पूरी होती, आज विधानसभा में सवाल नहीं उठते: जाडावत

Update: 2026-02-05 12:15 GMT

 चित्तौड़गढ़|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा है सरकार बदलने पर विधायक एवं भाजपा जनप्रतिनिधि समय रहते कांग्रेस राज में स्वीकृत चंबल के पानी की योजना को मूर्तरूप दिलाते तो आज विधानसभा में प्रश्न नहीं उठाना पड़ता और आमजन को लाभ मिल गया होता उन्होंने कहा है 50 साल आगे की जलापूर्ति की मांग को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय मेने बजट 2020-2021 में इस योजना को मंजूरी दिलाई थी एवं बजट 2021-2022 में वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद जुलाई 2023 में तकनीकी स्वीकृति जारी हो गई जिस एल एन टी कंपनी ने बैग का वर्क ऑर्डर लिया वही चित्तौड़गढ़ की बिड में प्रतिस्पर्धा में थी किन्तु जनता जल मिशन की गाइड लाइन के तहत निविदा की दर थोड़ी ज्यादा होने पर ए सी एस अखिल अरोड़ा के समय तय दर से फर्म को 2% नेगोशिएशन के लिए बुलाया गया किंतु नेगोशिएशन सफल नहीं हो पाया उसके पश्चात आचार संहिता लगने के बाद विधानसभा चुनाव में सरकार बदल गई रिजल्ट आने के बाद विधायक चम्बल परियोजना को मूर्तरूप देने में ध्यान देते तो आज यह योजना धरातल पर होती और बेगूँ, चित्तौड़गढ़ शहर एवं गांवों के अलावा निंबाहेड़ा के 66 गांवों को इस योजना का लाभ मिल जाता हर गांव में लगभग 20-25 करोड़ का कार्य होता चित्तौड़गढ़ शहर एवं गांव के लिए सेमलपुरा में एवं विजयपुर के लिए बस्सी पालका रोड पर सिस्टम लगता उन्होंने कहा कि मेने चुनाव हारने के बाद भी इस योजना के लिए अधिकारियों के संपर्क में रहा उदयपुर में पीएचईडी मुख्य अभियंता दिनेश गोयल ने बताया कि इस योजना के लिए अब तक छठवीं बार निविदाएं आमंत्रित हुई थी वर्तमान में छह फर्म प्रतिस्पर्धा में आई थी और तकनिकी स्वीकृति वित्तीय स्वीकृति मंजूर होने के बाद विश्वास है कि फाइनल नेगोशिएशन कर योजना के लिए शीघ्र वर्क ऑर्डर जारी हो जाएगा उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक एवं सांसद बस्सी के उप जिला चिकित्सालय को बनवाने में आगे आये नहीं तो स्वीकृत उप जिला चिकित्सालय निरस्त होने की कगार पर होगा 40 करोड़ की लागत वाली स्वीकृत सुदा सेमलपुरा विजयपुर की 7 मीटर चौड़ी सड़क जिसकी वन विभाग से स्वीकृति मिल गई उसे शुरू करने में ध्यान देना चाहिए जिससे क्षेत्र की जनता को स्वीकृत योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।

Similar News