चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार

Update: 2025-11-19 11:11 GMT

नई दिल्ली /चित्तौड़गढ़। विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन को छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय-जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चित्तौड़गढ़ जिले में चलाए गए जल संचय जन भागीदारी 1.0 कार्यक्रम के शानदार काम के लिए दिया गया है। इसी उपलब्धि के चलते जल शक्ति मंत्रालय ने जिले को पश्चिमी जोन की श्रेणी-3 में रखते हुए 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की है।

समारोह में मंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में पानी का समझदारी से उपयोग करना बेहद जरूरी हो गया है। भारत जैसे बड़े देश में जहां जनसंख्या ज्यादा है और जल संसाधन सीमित हैं, वहां जल संरक्षण की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, पंचायतों और नगर निकायों से कहा कि जल संरक्षण को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए और इसमें आमजन को भी सक्रिय रूप से जुड़ना होगा।

Tags:    

Similar News