चित्तौड़गढ़ आगम ज्ञाता विकसित मुनि महाराज एवं नवकार मंत्र आराधक वीतराग मुनि महाराज के पावन सानिध्य में समस्त जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं द्वारा गांधीनगर गोशाला में गो सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।उपस्थित लोगों ने गायों को लपसी और हरा चारा खिलाकर भगवान महावीर के संदेश जीओ और जीने दो को चरितार्थ करने का दायित्व निभाया। नवकार मंत्र के साथ प्रारंभ हुए गो सेवा कार्यक्रम में जैन संतों के कर कमलों से गो सेवा प्रारंभ हुई जिसमें सभी ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की।इस अवसर पर श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी,मंत्री
प्रदीप बाबेल, जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष राजेश सेठिया,मंत्री
सुधीर जैन,कोषाध्यक्षअनिल पटवारी जैन दिवाकर महिला परिषद अध्यक्ष संगीता चिप्पड़,मंत्री स्मिता तरावत,जैन कांफ्रेंस प्रांतीय कोषाध्यक्ष अंगूर बाला भड़कतिया, ,मंत्री सरोज नाहर,मनसुख पटवारी,सुनील सिपानी,राकेश सेठिया,विजय मालू ,आशा पोखरनाआशा चिप्पड़, पदमा पगारिया, महावीर कांठेड़,अशोक बोहरा,निशा सिंघवी, वीरेंद्र पगारिया,कमलेश सिंघवी,गणपत डागलिया, माणक सिपानी,अमित नाहर,दिनेश मेहता,आदि सम्मिलित रहे।