जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा: आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
चित्तौड़गढ़, । जिले में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवंटित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने शहरी आवास एवं ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवंटित लक्ष्यों एवं अब तक की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित कुसुम-ए, कुसुम-बी एवं कुसुम-सी योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सीक्रेट जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने चित्तौड़गढ़ शहरी क्षेत्र में ठोस कचरा निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शहर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा शहर के प्रवेश मार्गों पर विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक जब्त करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, जल स्वावलंबन अभियान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, विश्वकर्मा योजना, हरियालो राजस्थान तथा पांच गौरव सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई और अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनू देवल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित
