चित्तौड़गढ़ से प्रधानमंत्री कार्यालय तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के नौवें दिन यात्रा जयपुर पहुंची। जयपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यात्रा का स्वागत किया और आठवीं बार तिरंगा यात्रा निकालने पर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार यात्रा से जुड़े प्रतिनिधियों की प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य नेता भी मौजूद रहे। वहीं ओड समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम ओड रामदेवरा अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे और यात्रा का समर्थन किया।
यात्रा के संयोजक जयपाल ओड रिठोला ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने और देश के जंगलों में रहने वाले जीव-जंतुओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह उनकी आठवीं तिरंगा यात्रा है और इसके पूर्ण होने पर कुल 4800 किलोमीटर की दूरी तय हो जाएगी।