जिला कलक्टर करेंगे नवंबर माह में चार अलग-अलग उपखण्डों में रात्रि चौपाल

By :  vijay
Update: 2025-10-30 13:45 GMT

चित्तौड़गढ़, । जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में नवंबर माह में चार अलग-अलग उपखण्ड क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन रात्रि चौपालों में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रभारी अधिकारी रामचंद्र खटीक ने बताया कि 6 नवंबर (गुरुवार) को उपखण्ड बेगू उपखंड के बरनियास ग्राम पंचायत पर, 13 नवंबर (गुरुवार) को उपखण्ड भूपालसागर की ग्राम पंचायत कानाखेड़ा में, 20 नवंबर (गुरुवार) को उपखण्ड गंगरार की ग्राम पंचायत बोलो का साँवता में एवं 27 नवंबर को चित्तौडग़ढ़ उपखण्ड क़े कशमोर ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन रात्रि चौपालों में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। चौपाल के दौरान ग्रामीणजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

Similar News