जिला प्रभारी सचिव फ्लैगशिप एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की लेंगे समीक्षा बैठक
चित्तौड़गढ़। प्रभारी सचिव महोदय, जिला चित्तौड़गढ़ की अध्यक्षता में जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक 7 फरवरी शनिवार को प्रातः 10.30 बजे ग्रामीण विकास सभागार, जिला परिषद, चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की प्रगति से संबंधित स्वच्छ एवं सारगर्भित जानकारी का नोट आज ही ई-मेल आईडी devcolcor@gmail.com पर भिजवाना सुनिश्चित करें।