संभागीय आयुक्त ने भादसोडा में नव उत्थान शिविर का किया निरीक्षण

Update: 2026-02-05 15:10 GMT


चित्तौड़गढ़, ।

संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड स्थित भादसोडा मुख्यालय पर आयोजित नव उत्थान शिविर का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन एवं किसानों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है, जिसे गंभीरता से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस दौरान संभागीय आयुक्त ने उपखंड कार्यालय भदेसर एवं तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, उपखंड अधिकारी भदेसर, भादसोडा के नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Similar News