कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं से किसानों को मिली आर्थिक सहायता

Update: 2025-03-26 14:54 GMT

 चित्तौड़गढ़, । प्रदेश में राजस्थान दिवस समारोह 25 से 31 मार्च तक मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम किसान सम्मेलन एवं कृषक उत्पादक संगठन मेला का आयोजन बीकानेर किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा कृषि एवं उद्यान विभाग की कृषक कल्याण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी किए गए है एवं विडियों कान्फ्रेस के माध्यम से कृषकों से सीधे संवाद एवं उद्बोधन दिया गया।

जिले में भी जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में जिला स्तरीय कार्यक्रम किसान सम्मेलन एवं कृषक उत्पादक संगठन कार्यक्रम इन्दिरा गांधी प्रियदर्षनी ऑडोटोरियम चित्तौड़गढ़ में किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया एवं विभागीय अधिकारियों एवं कृषकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषकों हेतु चलाई जा रही योजनाओं का उपस्थित कृषकों से आव्हान किया कि अधिक से अधिक लाभ लेते हुए अपनी आय में वृद्वि करें। उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न योजनान्तर्गत 365 कृषकों के बैंक खाते में 65 लाख रुपए डी.बी.टी. के माध्यम से स्थानान्तरित कर लाभान्वित किया गया तथा कार्यक्रम में लाभार्थियों को डमी चेक, वित्तिय एवं प्रशासनिक स्वीकृतिया, कृषि विभाग द्वारा तारबंदी, फार्म पौण्ड, कृषि यंत्र, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, सिंचाई पाईप लाईन की वित्तिय स्वीकृतियां, नाबार्ड द्वारा 3 कृषक उत्पादक संगठनों को 5-5 लाख के ऋण स्वीकृति के डमी चेक तथा सहकारिता विभाग द्वारा रोलाहेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 5 कृषकों को राजस्थान गोपालन क्रेडिट योजना के 1-1 लाख के डमी चेक वितरित किये गये। कार्यक्रम में उद्यान विभाग द्वारा जिले में उत्पादित फल एवं सब्जियों की सजीव प्रदर्षनी, कृषि विज्ञान केन्द्र, राजीविका, कृषक उत्पादक संगठन द्वारा प्रदर्षनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार पुरोहित, संयुक्त निदेषक कृषि दिनेश कुमार जागा, सहायक महाप्रबंध महेन्द्र डुडी, एमडी सीकेएसपी चावला, उप रजिस्ट्रार संजय शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक रतन लाल सोलंकी, संयुक्त निदेषक पशुपालन चम्पा लाल मीणा, सहायक निदेषक कृषि अंशु चौधरी, भगवान सिंह कुम्पावत, जोगेन्द्र सिंह राणावत, मुकेश धाकड़, रमेश धाकड़ एवं ओमप्रकाश शर्मा, शेलेन्द्र झंवर नरेन्द्र पोखरना, जनप्रतिनिधि सहित जिले के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित 365 कृषकों ने भाग लिया। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Similar News