गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

By :  vijay
Update: 2025-03-31 10:25 GMT
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा
  • whatsapp icon

निम्बाहेड़ा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर श्री महर्षि गौतम की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आदर्श कॉलोनी स्थित श्री महर्षि गौतमाश्रम से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री महर्षि गौतम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष एवं बच्चे बैंड बाजों की धुन पर नाचते एवं जयघोष लगाते हुए चल रहे थे, शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में आदर्श कॉलोनी में एलआईसी सर्कल पर श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मन्दिर के बाहर पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान श्री महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीलाल आहूजा, विरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, मंत्री धर्मपाल जाट, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा के प्रमोद वैष्णव, बूथ अध्यक्ष हर्ष आगार, अंतरिक्ष साहू, अजय नागदा, चन्द्रभान सिंह हाड़ा, नितिन नवलखा, विक्की डागा, चेनाराम अहीर, छात्रसंघ नेता लक्ष्यराज सिंह, आशीष नागोरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News