हनुमान जन्मोत्सव किए मंदिरों में देव दर्शन, खुशहाली की कामना की

निम्बाहेड़ा।
शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जनप्रतिनिधियों के साथ नगर एवं क्षेत्र के मंदिरों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर देव दर्शन किए तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
विधायक कृपलानी ने पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश चपलोत, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार आदि के साथ नगर के मोती बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आर्शीवाद लिया। यहां श्री हनुमान मंदिर की ओर से ललित प्रकाश शारदा, श्याम सुन्दर मूंदड़ा, चन्द्र मोहन गुप्ता, आलोक सोमानी, राकेश खण्डेलवाल, दीपक चेचाणी, दीपक शारदा, अमन सेन आदि ने विधायक कृपलानी सहित जनप्रतिनिधियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
इसी क्रम में नीमच मार्ग पर विश्राम घाट स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पर बालाजी के दर्शन किए तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। यहां विश्राम घाट सेवा समिति की ओर से शंभू सिंह पंवार, प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र कुमावत, प्रताप सिंह पंवार, सोहनलाल माली, मुकेश माली आदि ने विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर भाजपा अध्यक्ष कपिल चौधरी का स्वागत किया।हनुमान जन्मोत्सव किए मंदिरों में देव दर्शन, खुशहाली की कामना की