गांधीनगर गौशाला स्थित हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा3 क्विंटल लापसी गायों को खिलायी

By :  vijay
Update: 2025-10-30 06:06 GMT

चित्तौडगढ  । गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में हरिबोल प्रभातफेरी गांधीचौक शहर की प्रभातफेरी द्वारा गांधीनगर गौशाला स्थित सभी ने मिलकर 3 क्विंटल लापसी गायों को खिलायी। गौरक्षकों के तिलक लगा कर उन्हें दुप्पटा पहना कर स्वागत किया साथ ही मुंह मिठा कराया व दक्षिणा प्रदान की।

इस अवसर पर प्रभातफेरी अध्यक्ष भगवानलाल काबरा, पूर्व पार्षद नंदलाल चांवला, धन्नालाल गुर्जर, सुरेश तम्बोली, जगदीश गंगवाल, वासुदेव सिन्धी, सत्यनारायण शर्मा, घनश्याम सिन्धी, जानकीलाल सोनी, सतपाल बिलोची, पार्वती देवी तोषनीवाल,चंदादेवी मुंदडा, अणछी बाई चांवला, विमला मराठा, अणछीबाई कुमावत, गट्टुबाई अहीर, रतनी सालवी, जानी सालवी, मुन्नीबाई सोनी, निर्मलादेवी सोनी आदि मौजुद थे।

Similar News