निम्बाहेडा | रविवार को सांय राम जानकी हाथी वाला मंदिर पर माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सेकडो की तादाद मेें महिलाओं ने भाग लिया और ठाकुर जी के साथ होली खेलकर फाग के भजनों का आनन्द उठाया वहीं बालिकाओं ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर आयोजन में चार चांद लगा दिये भक्ति का यह आयोजन देर रात तक चला जिसमें भक्त जनों ने इस विभिन्न भजनो के माध्यम से राधाकृष्ण को रिझाने का प्रयास किया व एक दुसरे को गुलाल लगा कर होली एवं फाागोत्सव की शुभकामनाऐं दी कार्यक्रम के अंत में भव्य आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस उत्सव में महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम धूत सचिव जानकी तोषनीवाल सरक्षिका ममता शारदा उपाध्यक्ष सुमन शारदा कोषाध्यक्ष दीपिका शारदा एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया और आयोजन को उल्लास पूर्वक सानंद संपन्न किया।