छोटीसादड़ी | वरिष्ठ नागरिक मंच संस्थान छोटी सादड़ी के नवीन कार्यकारिणी सत्र 2025–26 के गठित होने एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी का शपथ समारोह मंशापूर्ण महादेव के पावन धार्मिक स्थल पर उप जिला कलेक्टर यातीद्र जी पोरवाल साहब के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भारतीय विराट संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलन मां शारदा की वंदना से वरिष्ठ नागरिक मंच चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बसंतीलाल जैन की अध्यक्षता एवं राधेश्याम आमेरिया सचिव एवं वरिष्ठ सदस्य कृष्ण दास महंत के विशिष्ट आतिथ्य में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत अभिनंदन मेवाड़ी पगड़ी एवं अपर्णा के साथ भावभीनी स्वागत किया एवं स्वागत भाषण नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचित अध्यक्ष शांतिलाल उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि यातीद्र पोरवाल ने नवीन कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण की शपथ दिलाते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी अनमोल प्रेरणा निधि है। इनके लंबे अनुभवो का हमारी भावी युवा पीढ़ी को संस्कारित लाभ लेना चाहिए। यह सब हमारे श्रद्धा की अमूल्य निधि है। अध्यक्ष उद्बोधन में जैन साहब ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक के अनुभवों एवं उनके जीवन के आदर्शों से नवीन पीढ़ी को भारतीयता का ,संस्कार, सेवा,समर्पण का अनवरण प्रेरणा लेते रहना चाहिए ।उद्बोधन की श्रृंखला में विशिष्ट अतिथि राधेश्यामया,कृष्णदास महंत,राजमल मुरडीया, वीरेंद्र कुमार आदिचिया,राजेंद्र कुमार जैन,सुरेशचंद शर्मा, भगवती लाल मेनारिया, चंद्रप्रकाश धामनोदिया ने प्रभावी ववक्तव्य प्रस्तुत की है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य एवं मातृशक्ति के रूप में अपनी उपस्थिति देते हुए सभी ने नर सेवा नारायण सेवा की भावना से कार्य करने का निर्णय लिया ।आभार उद्बोधन मंच के संरक्षक भूरालाल जी धामनोदिया ने दिया । कार्यक्रम का संचालन डॉ जगन्नाथ सोलंकी मंच के सांस्कृतिक सचिव ने सभी का आभार एवं धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ।