प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार में तस्करी वाले151 किलो 480 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किए और एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि थानाधिकारी मांगीलाल पुलिस दल के साथ बुधवार को थाने के सामने नाकाबंदी करके वाहनों की सघन तलाशी ले रहे थे कि इसी दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी। कार चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस दल ने उसे धर दबोचा