गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन*

Update: 2025-10-22 06:55 GMT

चित्तौड़गढ़ गांव घोसुण्डा में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं ने गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की और अन्नकूट का आयोजन किया गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को तिथि को मनाई जाती है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का विधान है। गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट भी मनाते हैं, जिसमें 56 भोग बनाए जाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है गोवर्धन पूजा को देवताओं के इंद्र के घमंड को तोड़ने का प्रतीक माना जाता है। द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों से कहा कि वे गोवर्धन की पूजा करें, जिससे इंद्र नाराज हो गए और मूसलधार बारिश की। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर नगरवासियों की रक्षा की प्रेम शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पूजा का आयोजन गांव में बहुत ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। सभी मोहल्ले में गोवर्धन पूजा हुई और महिलाओं ने पूजा अर्चना में भाग लिया समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि गोवर्धन पूजा का आयोजन गांव में बहुत ही सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि गांव घोसुण्डा में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बहुत ही सफलतापूर्वक किया गया।

Similar News