पन्नाधाय महिला मंडल समतानगर सेंती ने मनाया फागोत्सव

Update: 2025-03-22 06:09 GMT

चित्तौड़गढ़ । सेंथी के समता नगर स्थित पन्नाधाय कॉलोनी में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान गायत्री शर्मा, ममता बिरला, गीता चौधरी, मीनाक्षी जायसवाल, गीता कुरंगिया, मधु मेघवंशी, सीमा भट्ट, अनु चौधरी, सपना जैन, सुनीता गुर्जर, राधा गुर्जर, ज्योति मेनारिया, रीना शर्मा, व पूजा सहित अन्य महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। प्रीति चौधरी व प्रियांशी चौधरी ने श्री राधा कृष्ण की वेशभूषा में प्रस्तुती दी। सोनू वैष्णव हर्बल पार्लर का कॉलोनी के समस्त धार्मिक कार्यक्रमों में राधा कृष्ण व अन्य सजीव झांकियों को नि:शुल्क तैयार करने हेतु विशेष आभार प्रकट किया। भगवान गणपति,भोले बाबा, गुरु महिमा, राधा कृष्णा, भैरूनाथ, अम्बे मां व हनुमान जी सहित कई सुंदर भजनों पर थिरकते हुए महिलाओं ने खूब गुलाल उड़ाकर व पुष्प होली खेल कर फागोत्सव मनाया। अंत में फल व मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

Tags:    

Similar News