सनातन धर्म पर अटल रहकर देश प्रेम के लिए घुमंतु समाज ने घुमना अपनाया जिलाध्यक्ष गाडरी
चित्तौड़गढ़ कानिफनाथ सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ एवं घुमंतू जाति उत्थान न्यास के तत्वाधान में रंग पंचमी कानिफनाथ महाराज का समाधि दिवस के रूप में अनगढ़ बावजी के परिसर में मनाया गया। जिसमें गोपाल आश्रम बड़ी सादड़ी के पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य जी महाराज जिला प्रमुख गब्बर सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी साहित्य कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी का घुमंतू जाति के वरिष्ठ समाज जनों ने उपरना व साफा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। घुमंतू जाति का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान हे इस जाति को स्वतंत्रता सेनानी देश व समाज के उत्थान के लिए घुमंतू होना बताया घुमंतू एक व्यवस्था है तथा भगवान श्री राम और श्री कृष्ण ने भी घुमंतू रहकर कार्य किया। इसलिए हम सब एक सनातनी है सब बराबर के हकदार है कोई छोटा बड़ा नहीं है जात पात और उच्च नीच के विचारों को त्याग कर सभी सनातनी को एक होना अति आवश्यक है इसलिए कोई भी जाती के नाम पर बहकाए तो बहकावे में नहीं आना है। यह विचार गोपाल आश्रम बड़ी सादड़ी के संत सुदर्शन आचार्य जी महाराज ने घुमंतू जाति उत्थान कार्यक्रम अनगढ बावजी में प्रकट किये।
देश के प्रधानमंत्री देश-विदेश में घूम-घूम कर देश की सेवा और मानव समाज की सेवा कर रहे हैं घुमंतू जाति भी यही करती आई है घुमंतू समाज मानव समाज का प्रहरी है और इन्होंने देश की बहुत सेवा की है उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया एवं सनातन धर्म पर अटल रहे इसलिए देश प्रेम के लिए इन्होंने घूमना अपनाया बिना घूमे सेवा संभव नहीं है।यह विचार भाजपा जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने रखे।
जिला प्रमुख गब्बर सिंह ने कार्यक्रम के दौरान घुमंतू जाति के समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर होने पर बल दिया और अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों में लगने के लिए कहा उन्होंने समाज की हर समस्या का समाधान करने के लिए तथा समाज की सहायता के लिए दिन रात तैयार रहने पूर्ण रूप से समाज सहयोग करने का शासन दिया।
संघ के भूपेंद्र आचार्य ने घुमंतू जाति एवं ऐसी ही जातियों को जो आज के समय में पीछड गई है सब को ऊपर उठाने तथा उनके साथ बराबरी का व्यवहार रखना खाना पीना गाना बजाना सब बराबर का साथ निभाना और हर संभव सहयोग देना सब का कर्तव्य बताया देश में जाति भेद समाप्त होगा तो भारत का विकास होगा कुंभ में सभी जातियों के लिए एक समान व्यवस्था थी स्नान के लिए अलग से घाट नहीं बनाए, भेदभाव नहीं किया गया यही सनातन धर्म हे। अगर कोई उच्च नीच जाति की बात करे तो तुरंत उसे रोक दे।
प्रांत घुमंतू कार्य संयोजक संघ राजस्थान सरकार के घुमंतू ब्रांड एंबेसडर प्रभु लाल कालबेलिया ने कहा कि हमे शिक्षा के माध्यम से समाज में परिवर्तन करना है। इस कार्यक्रम में समाज के कई संत व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में रमेश चंद्र नारायण नाथ प्रकाश नाथ संस्थान के समस्त कार्यकर्ता गण का सहयोग रहा। मंच संचालन राजनाथ मैहर ने किया मुख्य अतिथि भूपेंद्रआचार्य प्रांत सेवा प्रमुख चित्तौड़गढ़ प्रांत रहे। मनोहर लाल कालबेलिया विभाग प्रमुख कार्य संयोजक चित्तौड़गढ़, मीठालाल विभाग घुमंतू कार्य संयोजक राजसमंद सहित घुमंतू जाति कालबेलिया समाज के कई संत एवं गणमान्य उपस्थित थे। इस समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह अशोक पारलिया गोविंद सोनी रमेश चंडालिया पवन तिवारी कैलाश गाडरी धनराज जाट रमेश वैष्णव उपस्थित थे।
