स्काउट गाइड ने हमारी शक्ति - हमारा ग्रह थीम के साथ मनाया विष्व पृथ्वी दिवस
चित्तौड़गढ़ - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर एवं नेषनल ग्रीन कोर योजनान्तर्गत एनवायरमेंट एज्यूकेषन प्रोग्राम ( म्म्च्) के तहत जिला मुख्यालय
चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में विष्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रा.उ.प्रा.वि. कुम्भानगर चित्तौड़गढ़ में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं पक्षियों के लिये परिण्डे
बाॅधकर स्काउट गाइड को पृथ्वी व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। चन्द्र शंकर वास्तव सी.ओ. (स्काउट), ने कहा कि प्राकृतिक आपदायें मानवता के लिये
लगातार खतरनाक होती जा रही है। जनसंख्या में वृद्धि और ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन और समुद्र के स्तर में वृद्धि हो रही है। यह अधिक संभावना है कि भविष्य में मानवजाति हर साल कई आपदाओं का सामना करेगी, जिससे हजारों लोग मारे जायेगें। दुनिया भर की सरकारों द्वारा कई महत्तवपूर्ण हरित नीति प्रस्तावों को अपनाया गया । हालाॅकि 2050 तक ग्रीनहाउस गैस तटस्थता प्राप्त करने के उपायों को केवल कुछ ही लागू कर रहे है। जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार यदि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिये तत्काल अतिरिक्त कदम नही उठाये गये तो पृथ्वी का तापमान पूर्व औद्योगिक स्तरों से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जायेगा, जो मानव जीवन के लिये विनाषकारी होगा। पृथ्वी को प्राकृतिक आपदाओं से बचाना और जीवित रहने के लिये बेहतर स्थान प्रदान करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। विष्व पृथ्वी दिवस स्थानीय पर्यावरण अधिकारियों द्वारा नई नीतियों का मसौदा तैयार करने और मौजूदा पर्यावरणीय मुद्दों पर कारवाई को लागू करने के
महत्व को दर्षाता है। इसके अलावा ॅम्क् पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाले कारकों
और पृथ्वी के वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के तरीकों के बारे में जनता को षिक्षित करता
है। सी.ओ. स्काउट ने आगे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले मेें प्रत्येक स्थानीय संघ के
माध्यम से इको क्लब ग्रुपों एवं स्काउट गाइड के माध्यम से पृथ्वी के संतुलन को बनाये रखने
एवं पक्षियों को इस भीषण गर्मी में दाना-पानी की व्यवस्था हेतु चुग्गा पात्र व परिण्डे
बाॅधने की अपील कर आमजन को भी इस अभियान से जुड़ने के लिये अपील की है।
विष्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जिला कोषाधिकारी दिग्विजय
सिंह झाला ने परिण्डे में पानी डालकर परिण्डा अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर जिला पुलिस
अधीक्षक सुधीर जोषी ने इस पुनीत कार्य के लिये बधाई देते हुये कार्यालय परिसर के बाहर
परिण्डों मे प्रतिदिन पानी भरने व साफ-सफाई के लिये कार्मिक को निर्देष प्रदान किये।
श्रीमती कल्पना शर्मा, जि.षि.अ. मा.षि. एवं राजेन्द्र कुमार शर्मा, जि.षि.अ. मा.षि के निर्देषन
में कार्यालय परिसर में परिण्डे बाॅधे गये। इस अवसर पर कार्यालय स्काउट गाइड जिला मुख्यालय
चित्तौड़गढ़ परिसर में एवं किला रोड़ पर भी परिण्डे बाॅधे गये। इस अवसर पर चन्द्र शंकर
श्रीवास्तव सी.ओ. स्काउट, पंकज दषोरा सचिव स्थानीय संघ चित्तौड़गढ़, रोवर पवन माली,
रौनक लखारा, रेंजर रिमझिम पारीक, दर्षिका शर्मा, सोनाक्षी चेचानी आदि उपस्थित थे।
