चित्तौड़गढ़ | फिट चित्तौड़ क्लब सदस्यों द्वारा रविवार को गांधीनगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की शहादत पर उनको याद किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यो ने भगत सिंह अमर रहे के गगनचुंबी नारे भी लगाए गये। 23 मार्च का दिन "शहीद दिवस" के रूप में जाना जाता है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अपनी जान की कुर्बानी दी। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए केवल संघर्ष की आवश्यकता नहीं, बल्कि साहस और बलिदान भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। हर साल इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके संघर्ष को याद किया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी शहादत से प्रेरित हो सकें। क्लब सचिव मनोज पारीक ने बताया कि इससे पूर्व क्लब सदस्यों द्वारा चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की पहल पर चलाये जा रहे महापुरुषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई, चित्तौड़गढ़ नगर के पार्को की साफ सफाई एवं मोक्षधामो की साफ सफाई हरे भरे स्थानों को साफ एवं सुरक्षित रखने के अभियान की कड़ी में रविवार को गांधीनगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क एवं शहीद भगतसिंह की प्रतिमा की साफ सफाई की गई। इस दौरान पार्क से कुड़ा- कचरा, बोतलें, प्लास्टिक कि थैलियां, पाउच आदि को एकत्रित कर जलाया गया। शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को पानी से धोकर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर लोकेश त्रिपाठी, शेखर शर्मा, परमजीत सिंह, मनोज पारीक, नंदकिशोर लोहार, प्रहलाद टेलर, प्रकाश पुरी, चेतन गौड़, महेंद्र जोशी, धीरज सुखवाल, योगेश सारस्वत, विजय मलकानी, ज्योति शर्मा, प्रदीप गोड़, शिवांग जोशी, अभिषेक जोशी, नीलेश आंजना, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।