चित्तौडगढ । राष्ट्रीय परशुराम सेना चित्तौडगढ़ के नये जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा को नियुक्त किया गया।बैठक 23 अप्रेल बुधवार को ग्राम मातृकुण्डिया में आयोजित की गयी जिसमें लक्ष्मीनारायण शर्मा कांटी को जिलाध्यक्ष एवं किशनलाल शर्मा खारखन्दा को उदयपुर सम्भाग प्रभारी नियुक्त पत्र सौपते हुए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को नयी दिशा व नया नेतृत्व मिला हैं। समाज को अच्छी दिशा देने का कार्य करूंगा।
बैठक मे प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश कुमार शर्मा, जिला प्रभारी जगदीश चन्द्र पारिक के कर कमलों से नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा को सौपा गया और इस बैठक मे सभी राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं ग्रामीणजनों एवं प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष किशनलाल शर्मा , पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेशचन्द्र शर्मा, पूर्व जिला सहमंत्री लक्ष्यराज, पूर्व तहसील अध्यक्ष राशमी रतनलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष नारायणलाल जोशी कन्नोज के नेतृत्व में यह बैठक आयोजित की गयी है तथा नवीन जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर माल्यापर्ण व उपरना ओढाते हुए बधाई व शुभकामनाए।
बैठक के दौरान गुर्जर गौड मेवाड के अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, एडवोकेट रघुनन्दन दाधिच, भुवनेश्वर व्यास, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, आदि पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।