कंजर समाज महापंचायत संस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक कल चित्तौड़गढ़ में, नई कार्यकारिणी पर होगा मंथन

Update: 2026-03-28 07:47 GMT

भीलवाड़ा। कंजर समाज महापंचायत संस्थान की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार, 29 मार्च 2026 को चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी। यह बैठक किला रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ विश्रांत गृह में प्रदेश संरक्षक भोलू राम झाझावत के नेतृत्व में संपन्न होगी।

प्रदेश संरक्षक भोलू राम झाझावत ने बताया कि संस्थान की वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 16 नवंबर 2019 को किया गया था। लंबे समय से संगठन की कार्यकारिणी में कोई बदलाव या विस्तार नहीं होने के कारण चित्तौड़गढ़ में इस बैठक का निर्णय लिया गया है। बैठक में संगठन की भावी रणनीति और नई नियुक्तियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

कंजर वीर भारतीय सेना के प्रदेश अध्यक्ष भागचंद झाझावत ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में समाज के हित में कई संस्थाएं सक्रिय हैं। उन्होंने समाज के सभी जागरूक व्यक्तियों, प्रदेश कार्यकारिणी के स्थाई सदस्यों और पदाधिकारियों से इस बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आग्रह किया है। भोलू राम झाझावत ने समाज के बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चित्तौड़गढ़ पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं ताकि समाज और संगठन की मजबूती के लिए ठोस निर्णय लिए जा सकें।

Tags:    

Similar News