निंबाहेड़ा |कांग्रेस में विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए लक्ष्मण सिंह बडौली का राजपूत समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। जानकारी देते हुए घनश्याम सिंह टीलाखेड़ा ने बताया कि पूर्व बार संघ अध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेस विधि मानव अधिकार एवं आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बडोली का टीला खेड़ा में स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान मेवाड़ क्षत्रिय महासभा निंबाहेड़ा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देवी सिंह नारायण सिंह ईश्वर सिंह जगपाल सिंह टीला खेड़ा, महेंद्र सिंह बालोत ललित सिंह शाखावत महेंद्र सिंह राठौड़ फतेह सिंह राजेंद्र सिंह पायरी लक्ष्मण सिंह भाटियों का खेड़ा, नरेंद्र सिंह नरदारी भगवान सिंह जयराज सिंह निरंजन सिंह राम सिंह सहित समाज के बंधुओ ने अध्यक्ष को बधाई देकर शुभकामनाएं दी।