भाजपा नगरमंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव का किया स्वागत

Update: 2026-02-17 13:50 GMT

 

चितौड़गढ़ | भाजपा के नवनियुक्त नगरमंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी का भाजपा नगरमंडल की निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा मेवाड़ी पाग पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौरव त्यागी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। निवर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए विश्वास जताया कि गौरव त्यागी के नेतृत्व में नगरमंडल संगठन और अधिक सक्रिय, अनुशासित तथा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा को समर्पित एक विचारधारा है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और आमजन से सीधा संवाद उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि “हम सब मिलकर नगरमंडल को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएंगे। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष सागर सोनी, महामंत्री छोटू सिंह शेखावत, शिवप्रकाश मंत्री, आशीष सिकलीगर, घनश्याम लोठ, नगर उपाध्यक्ष रजनीश पितलिया, दीपक पटवारी, हरीश गुरनानी, लोकेश त्रिपाठी, रजनीश भट्ट, शांतु गुर्जर, विष्णु सेन, चेतन गौड़, महेंद्र सिंह राणावत, अशोक पालीवाल, नितेश तिवारी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Similar News