अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला कलक्टर ने पटवारी का किया सम्मान
चित्तौड़गढ़ । निम्बाहेड़ा के पटवार मण्डल बांगेड़ा घाटा के ग्राम दीपपुरा में पटवारी सुनिल कुमार बिश्नोई द्वारा अवैध खनन को रोकने हेतु साहसिक एवं सराहनीय कार्रवाई की गई। कर्तव्य पालन के दौरान अतिक्रमियों के विरोध का दृढ़तापूर्वक सामना करते हुए अवैध खनन को रोकना एक अत्यंत प्रशंसनीय उपलब्धि है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलक्टर आलोक रंजन द्वारा पटवारी सुनिल कुमार बिश्नोई को सम्मानित करते हुए बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किए गए हैं।
जिला कलक्टर ने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों का जिस प्रकार संबंधित पटवारी ने निर्बाध रूप से, आपसी समन्वय और अपने उत्कृष्ट व्यक्तिगत गुणों के साथ निर्वहन किया है, वह जिले के समस्त राजस्व कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।