राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, अगले 96 घंटे में बारिश का अलर्ट

Update: 2025-09-13 05:23 GMT

 

 जयपुर  मानसून का सीज़न इस बार देशभर के लिए खासा राहत भरा रहा है। अच्छी बरसात से जहां गर्मी से निजात मिली, वहीं नदियां, तालाब और बांध भी लबालब हो गए। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 96 घंटों के लिए उत्तरपश्चिम भारत में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले चार दिन तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे किसानों को खेती में सहारा मिलेगा और ग्रामीण इलाकों में जलस्तर और बेहतर होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की यह दूसरी सक्रियता राजस्थान के कई इलाकों में खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।


 

Similar News