50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुए डिस्कॉम SE बाबूलाल सस्पेंड

Update: 2026-02-17 17:44 GMT


ऊर्जा मंत्री से सम्मानित अधिकारी का मुख्यालय अब झुंझुनूं; 2 लाख की मांग कर ठेकेदार को कर रहे थे परेशान

अजमेर/भीलवाड़ा (बीएचएन)। अजमेर डिस्कॉम (AVVNL) के अधीक्षण अभियंता (SE) बाबूलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। एसीबी (ACB) की इस बड़ी कार्रवाई के बाद डिस्कॉम सचिव सीमा शर्मा ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

सम्मान के एक माह बाद ही सलाखों के पीछे

हैरानी की बात यह है कि आरोपी एसई बाबूलाल को पिछले महीने ही जयपुर में ऊर्जा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान डिस्कॉम सर्किल को 'डिफेक्टिव मीटर मुक्त' करने की उपलब्धि पर मिला था। हालांकि, ठेकेदारों में उनके खिलाफ लंबे समय से नाराजगी थी और प्रशासन को शिकायतें भी दी गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

वर्क ऑर्डर के बदले मांगी थी 2 लाख की रिश्वत

शिकायत: एक ठेकेदार ने एसीबी अजमेर को शिकायत दी थी कि नवंबर-दिसंबर 2025 के पुराने वर्क ऑर्डर जारी करने की एवज में एसई बाबूलाल 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

ट्रैप: शिकायत का सत्यापन होने के बाद सोमवार को एसीबी टीम ने उनके कार्यालय में दबिश दी और 50 हजार रुपये लेते हुए उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

कार्रवाई: टीम ने मौके से वर्क ऑर्डर की फाइल जब्त कर अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

निलंबन काल के दौरान आरोपी अधीक्षण अभियंता का मुख्यालय झुंझुनूं तय किया गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

Similar News