अठारह लाख का डोडा चूरा जब्त, बाडमेर का तस्कर गिरफ्तार

By :  naresh
Update: 2025-04-22 14:34 GMT


  उदयपुर जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सात क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि एक सूचना पर पानरवा थाना प्रभारी धनपतसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात्रि को खांचल पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान आई बिना नंबर की बोलेरो पिकअप वाहन से 745 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर किशोर कुमार निवासी कगाउ जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया।

Tags:    

Similar News