कोटा में रफ्तार का कहर: डंपर ने बाइक सवार दो बच्चों और पिता को कुचला, मौत मां का पैर कटा

Update: 2025-06-29 14:23 GMT

कोटा  शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम इलाके में डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया।जिससे  दो मासूम बच्चों और पिता की मौत मोके पर ही  हो गई। जबकि मां गंभीर घायल हो गई।   

 सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह ने बताया की रानपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित कंसुआ में महिला  पीटीआई और बच्चो के साथ  पीहर आ रहे  थी । हादसा डीसीएम से भामाशाह मंडी की ओर जाने वाले रोड पर हुआ। हादसे में रानपुर इलाके के रहने वाले कृष्ण कहार (32), बेटी यशस्वी (3) और 4 महीने के बेटे पार्थ की मौत हो गई। कृष्ण की पत्नी ज्योति (30) घायल हो गई। ज्योति को वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से कोटा मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में ज्योति काका एक पैर भी कट गया। दूसरा कई जगह से टूट गया।उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।, कृष्ण एक निजी कंपनी के वेयरहाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।


Tags:    

Similar News