बारां जिले में उफनती पार्वती नदी से पांच लोगों को बचाया
जयपुर बारां जिले में उफनती पार्वती नदी से पांच लोगों को बचाया राजस्थान के बारां जिले में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने उफनती पार्वती नदी के टापू पर फंसे पांच ग्रामीणों को सोमवार को सुरक्षित निकाल लिया।
एसटीएफ के कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सुबह दस बजकर 40 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम बारां से एसडीआरएफ राजस्थान कंट्रोल रूम जयपुर को सूचना मिली कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के तहत पार्वती नदी के टापू पर कुछ ग्रामीण फंसे हुए हैं। इस पर एसडीआरएफ बी कंपनी कोटा की बारां में तैनात रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुये।
राजस्थान के बारां जिले में पार्वती-बरनी नदियां ऊफान पर आने से बाढ़ के हालात बने है।भंवरगढ पुलिस थाना बाढ़ की जद में आ गया। थाने के अंदर 4-4 फीट पानी भरा है। पार्वती नदी के ऊफान से जलवाडा-नाहरगढ-बारां और बरनी नदी के ऊफान से नाहरगढ-भंवरगढ का सड़क मार्ग बंद है। भंवरगढ़, नाहरगढ़, शाहाबाद क्षेत्र में रातभर से बारिश हो रही है। सीमावर्ती मध्यप्रदेश के गुना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से नदियों में ऊफान है।