गालव ग्रुप द्वारा जन्माष्टमी पर किया मटकी फोड़ का आयोजन

Update: 2025-08-18 17:24 GMT

 गालव ग्रुप द्वारा जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन

गंगरार में जन्माष्टमी महोत्सव के तहत रविवार, 17 अगस्त 2025 को गालव त्यागी नवयुवक मंडल द्वारा चौगान चौक, पूर्बिया मोहल्ला में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गालव ग्रुप के सदस्य आकाश शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रात्रि 8 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। विभिन्न ग्रुपों को मटकी फोड़ के लिए आमंत्रित किया गया था।

मटकी की ऊंचाई लगभग 30 फीट थी, और कई ग्रुपों ने इसे फोड़ने का प्रयास किया। रात 12:30 बजे के बाद गालव त्यागी ग्रुप ने अथक प्रयासों के बाद मटकी फोड़ी। आयोजक ग्रुप ने विजेता कान्हा को पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद उपस्थित लोगों में भगवान श्री कृष्ण का प्रसाद वितरित किया गया।


 

Tags:    

Similar News