गांधी दर्शन पदाधिकारियों का जयपुर के नायला में समागमन सोमवार को

प्रदेश के गांधी के नाम से आमजन में लोकप्रिय, पूर्व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के सानिध्य में सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेड़कर जयन्ती पर राज्य भर के जिला स्तरीय गांधी दर्शन पदाधिकारियों का जयपुर के नायला में समागमन होगा।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक महेश धूत ने बताया कि पूर्व मुख्यमन्त्री गहलोत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संयोजक पूर्व न्यायधिश गिरधारी सिह बाफना के अगुवाई में प्रदेश भर के गांधी दर्शन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जयपुर के पास आगरा रोड़ पर नायला गांव में डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयन्ती मनाई जायेगी।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक बाफना के सानिध्य में प्रदेश भर में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी तथा गांधी दर्शन को जन- जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर सुझाव लिये जायेंगे।