मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की राहों पर अग्रसर होगा - राज्यपाल कलराज मिश्र
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2024-06-10 10:42 GMT
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार सायं राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। मिश्र ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेन्द्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राहों पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प के तहत भारत उनके नेतृत्व में चहुंमुखी विकास की राहों पर तीव्र गति से अग्रसर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए स्वस्तिकामना करते हुए शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रिमंडल सदस्यों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।