अवैध खनन के खिलाफ भजनलाल सरकार की जीरो टोलरेंस, प्रदेशभर में कुल 8,923 मामले दर्ज कर खनन माफिया पर निर्णायक कसा शिकंजा
जयपुर। अवैध खनन के खिलाफ भजनलाल सरकार की जीरो टोलरेंस है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 10 महीनों से रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई चल रही है. प्रदेशभर में कुल 8,923 मामले दर्ज कर खनन माफिया पर निर्णायक शिकंजा कसा.
अवैध परिवहन के 7,704 प्रकरणों में हजारों वाहन और मशीनरी मौके पर जब्त किए गए. 997 FIR दर्ज कर 568 आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराध नेटवर्क टूटा. एक करोड़ 11 लाख टन से अधिक अवैध खनिज जब्त कर आर्थिक चोट. 641 करोड़ रुपए से अधिक जुर्माना आरोपित, करीब 60 करोड़ की वसूली की.
अरावली, नदी घाटियों और वन क्षेत्रों में अवैध खनन पर निर्णायक रोक लगी. ड्रोन, GIS और ई-रवन्ना प्रणाली से रियल टाइम तकनीकी निगरानी लागू की. जिला कंट्रोल रूम और फ्लाइंग स्क्वॉड से 24 घंटे समन्वित कार्रवाई जारी है. सरकारी भूमि और ओरण क्षेत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. अवैध खनन मुक्त राजस्थान के लिए स्थायी मॉनिटरिंग मॉडल लागू होगा.