झालावाड़: रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा योजना में फर्जीवाड़ा, पुलिस ने एसटीडी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफ्तार

Update: 2026-02-02 20:50 GMT

झालावाड़ (हलचल)। रोडवेज बसों को ठेके पर लेने वाले बस सारथी और एसटीडी गिरोह के सदस्यों ने मिलकर राज्य सरकार की निशूल्क यात्रा योजना में भारी सेंधमारी की है। पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन राइड के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों से गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि यह गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों का दुरुपयोग कर फर्जी टिकट जारी कर रहा था ताकि अपने टारगेट पूरे दिखा सकें। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के नाम पर 50 से 75 फीसदी तक फर्जी निशूल्क टिकट जारी कर सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में शाहनवाज, अंकित गुर्जर, राधेश्याम बैरवा, गिरीश जोशी, उमेश पुरोहित, नरेन्द्र टांक और दिनेश वैष्णव शामिल हैं। आरोपी राधेश्याम बैरवा के पास से बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले हैं जिनका उपयोग फर्जी टिकट बनाने में किया जा रहा था। यह फर्जीवाड़ा बारां भीलवाड़ा मंदसौर धौलपुर करौली चित्तौडगढ़ और दौसा के अभ्यर्थियों के नाम से प्रदेश के अन्य शहरों के परीक्षा केंद्रों के लिए बनाए गए प्रवेश पत्रों के आधार पर किया जा रहा था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और इसमें शामिल अन्य बस सारथियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Similar News

प्रतापगढ़: पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' सफल,: किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद