जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले , मालीवाल, डीआईजी जेल रेंज जयपुर

Update: 2025-08-30 18:16 GMT

 राजस्थान सरकार ने कारागार विभाग में शनिवार को बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 34 अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए। यह पहली बार है जब जेल अधीक्षकों, उप अधीक्षकों और जेलरों का इतने बड़े पैमाने पर एक साथ स्थानांतरण और प्रमोशन हुआ है। इस कदम से जेल प्रशासन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश की गई है।

डीआईजी स्तर पर पदोन्नति और तबादले

सुमन मालीवाल, सेंट्रल जेल बीकानेर की अधीक्षक, को पदोन्नति के साथ डीआईजी जेल रेंज जयपुर नियुक्त किया गया।

मोनिका अग्रवाल को डीआईजी जेल रेंज जयपुर से डीआईजी जेल मुख्यालय जयपुर बनाया गया।

राजेंद्र कुमार, सेंट्रल जेल कोटा के अधीक्षक, को पदोन्नति पर डीआईजी जेल रेंज उदयपुर नियुक्त किया गया।

राकेश मोहन शर्मा, सेंट्रल जेल जयपुर के अधीक्षक, को पदोन्नति पर डीआईजी जेल रेंज जोधपुर बनाया गया।

सेंट्रल जेल अधीक्षक स्तर पर नियुक्तियां

आर. अनंतेश्वर (पदोन्नति) - सेंट्रल जेल अजमेर

शिवेंद्र कुमार शर्मा (पदोन्नति) - सेंट्रल जेल अलवर

प्रमोद सिंह (पदोन्नति) - सेंट्रल जेल जयपुर

भैरु सिंह राठौड़ (पदोन्नति) - सेंट्रल जेल कोटा

महावीर प्रसाद मीणा (पदोन्नति) - सेंट्रल जेल श्रीगंगानगर

अभिषेक शर्मा (प्रशासनिक आधार) - सेंट्रल जेल बीकानेर

जिला जेल अधीक्षक स्तर पर तबादले

वैभव भारद्वाज - जिला जेल जयपुर

निरंजन शर्मा (पदोन्नति) - जिला जेल झालावाड़

नरेंद्र स्वामी - जिला जेल चित्तौड़गढ़

योगेश तेजी - जिला जेल हनुमानगढ़

जयवर्धन सिंह - जिला जेल टोंक

पृथ्वी सिंह कविया - जिला जेल बारां

पारस मल - विशेष सेंट्रल जेल श्यालावास

सम्पति - जिला जेल सवाई माधोपुर

इन्द्र कुमार - जिला जेल सीकर

सुरेश मीणा - जिला जेल बांसवाड़ा

सौरभ स्वामी - जिला जेल प्रतापगढ़

सुमन कुमारी मीणा - जिला जेल धौलपुर

शैलेन्द्र फौजदार - जिला जेल भीलवाड़ा

उप अधीक्षक स्तर पर तबादले और पदोन्नति

मुक्ति यादुवंशी - उप अधीक्षक, जिला जेल दौसा से उप अधीक्षक, महिला सुधारगृह जयपुर

सरोज बिश्नोई (पदोन्नति) - जेलर, महिला सुधारगृह जयपुर से उप अधीक्षक, जेल मुख्यालय जयपुर

जगदीश प्रसाद पूनिया (पदोन्नति) - जेल प्रशिक्षण संस्थान अजमेर

रोहित कौशिक - सेंट्रल जेल कोटा

रमाकांत शर्मा - जेल मुख्यालय जयपुर

राजेश योगी - जिला जेल चूरू

रामकिशन मीणा - जिला जेल करौली

राज महेंद्र - जिला जेल नागौर

सुमेर सिंह गुर्जर - सेंट्रल जेल जयपुर

श्रीमोहन मीणा - सेंट्रल जेल उदयपुर

विल्सन शर्मा (पदोन्नति) - उप अधीक्षक, जेल मुख्यालय जयपुर

Tags:    

Similar News