मेवाड़ प्रजापति समाज की बैठक: छात्रावास विकास और पक्षी सेवा का लिया संकल्प
भीलवाड़ा | मेवाड़ प्रजापति समाज एवं छात्र उत्थान संस्थान, भीलवाड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संस्थान परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास और जीव दया के कार्यों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
छात्रावास सचिव श्रवण कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान छात्रावास की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। संस्थान ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए गर्मी के मौसम को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर 251 परिण्डे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही, उपस्थित सभी सदस्यों ने इन परिण्डों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
बैठक में संरक्षक नारायण जी भाणा, जगदीश चंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष रामपाल जी लुनिया, सह-कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रजापति, उपाध्यक्ष सत्यनारायण एरणिया, नन्दलाल प्रजापति और लोकेश प्रजापति सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
