तेरह वर्षीय मासूम बालिका ने फांसी लगाकर दी जान
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2026-03-25 07:12 GMT
पाली। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लेबर कॉलोनी में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 13 वर्षीय मासूम बालिका का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है।