राजनगर: समुदाय विशेष के युवक, द्वारा लड़की को भगा जाने के विरोध में प्रदर्शन , टायर जलाये

By :  vijay
Update: 2025-04-29 18:10 GMT
समुदाय विशेष  के  युवक,  द्वारा लड़की को भगा जाने के विरोध में प्रदर्शन , टायर जलाये
  • whatsapp icon

राजसमंद जिला मुख्यालय के राजनगर क्षेत्र में मंगलवार को समुदाय विशेष का युवक, एक लड़की को भगा ले गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। फिर आक्रोशित लोगों ने शहर के कलालवटी चौराहे पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद मौके पर राजनगर पुलिस थाने का जाब्ता पहुंचा और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत करवाया। उसके बाद आक्रोशित समाज के लोग और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी राजनगर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। 

 मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनगर थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक, डीवाईएसपी विवेक सिंह, उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, नगर परिषद सभापति अशोक टॉक पहुंचे। उसके बाद आक्रोशित समाजजन और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने बताया कि शहर में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इन घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

समुदाय विशेष के युवक, द्वारा लड़की को भगा जाने के विरोध में प्रदर्शन , टायर जलायेसमुदाय विशेष के युवक, द्वारा लड़की को भगा जाने के विरोध में प्रदर्शन , टायर जलाये 

Similar News