राजसमंद, । नाथद्वारा स्थित साहित्य मंडल के भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान समारोह के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अमर सिंह बधान ने भगवती प्रसाद देवपुरा के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने साहित्य, हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद शर्मा रामू भैया ने की। उन्होंने साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नवीन पीढ़ी का साहित्य से जुड़ना आवश्यक है, क्योंकि साहित्य के माध्यम से ही राष्ट्र का बौद्धिक और सांस्कृतिक उत्थान संभव है। विशिष्ट अतिथि डॉ जयप्रकाश शाकद्वीपीय ने साहित्य मंडल की भूमिका और भगवती प्रसाद देवपुरा के साहित्यिक योगदान पर विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर साहित्य मंडल द्वारा आयोजित भारतीय त्योहार राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को किशोर काबरा–गीता देवी काबरा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। बाल कविता किशोर वर्ग में प्रथम स्थान काव्या सोमानी (श्रीनाथद्वारा), द्वितीय स्थान वेसुश्रवा द्विवेदी (कोटा) और तृतीय स्थान आराध्य नारायण रावत को प्राप्त हुआ। बाल कविता युवा वर्ग (19 से 30 वर्ष) में प्रथम स्थान रत्नेश दाधीच (उदयपुर) तथा द्वितीय स्थान मुकुल चौहान को मिला। वरिष्ठ वर्ग (30 वर्ष से अधिक) में प्रथम स्थान अदिति शर्मा (झालावाड़) और द्वितीय स्थान डॉ राखी गोयल आकांक्षा (सूरतगढ़) को प्रदान किया गया। चित्तौड़गढ़ के साहित्यकार यशपाल शर्मा यशस्वी को भी सम्मानित किया गया।
बाल कविता में जयपुर की अनीता गंगाधर शर्मा, अजमेर की रंजना माथुर, प्रेमलता साहू (देवरहा), योगीराज योगी (कोटा) और गोविंद भारद्वाज (अजमेर) को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
बाल कहानी बाल वर्ग में प्रथम स्थान यातिका नेवलानी (उदयपुर), द्वितीय स्थान कुमावत (श्रीनाथद्वारा) और तृतीय स्थान मयंक माली (श्रीनाथद्वारा) को मिला। किशोर वर्ग (13 से 18 वर्ष) में प्रथम स्थान कामरान (नवाबगंज) और द्वितीय स्थान भार्गव नारायण रावत (मथुरा) को प्राप्त हुआ। युवा वर्ग (19 से 30 वर्ष) में प्रथम स्थान उत्कर्ष नारायण रावत (दौसा), द्वितीय स्थान अन्य रावत (दौसा) और तृतीय स्थान दुर्वा शर्मा सोगरिया (कोटा) को मिला। वरिष्ठ वर्ग (30 वर्ष से अधिक) में प्रथम स्थान रितु भटनागर (बेंगलुरु), द्वितीय स्थान रूप जी रूप (घाटोली, झालावाड़) और तृतीय स्थान प्रियंका गुप्ता (जयपुर) को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त माधुरी सिंह, पोषित माली, भव्यराज जोशी, आरव उपाध्याय (हाथरस), सुशीला शर्मा (जयपुर), डॉ सुलोचना शर्मा (बूंदी), संतोष रिचा (मथुरा), रतना कौशिक (जयपुर), डॉ युगल सिंह (कोटा), डॉ महेश पंचोली (कोटा), विजय कुमार शर्मा (कोटा) और विजय भारती (झुंझुनू) को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जोधपुर के पत्रकार पुरोहित को ‘पत्रकार की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ राहुल देव, डॉ अनिल कुमार शर्मा और प्रतियोगिता संयोजक डॉ प्रभात कुमार सिंघल (कोटा) ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्याम प्रकाश देवपुरा ने किया। वरिष्ठ कवि एवं व्यंग्यकार सुरेंद्र सार्थक ने ‘धर्म बड़ा हो जाता है’ कविता का पाठ कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। समारोह में देशभर से आए सैकड़ों साहित्यकार उपस्थित रहे।
