आबादी अधिकार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-02-21 11:23 GMT

राजसमंद।  नाथद्वारा के ग्राम पंचायत नमाना के ग्रामीणों ने पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में रक्षा पारीक , उपखंड मजिस्ट्रेट , नाथद्वारा को ज्ञापन सौंपकर गांव की आबादी भूमि से सटी चारागाह भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित करने की मांग की ।

ज्ञापन में बताया गया कि मानपुरा, माल, उमरिया, नमाना, नैनपुरिया, कुमारिया खेड़ा एवं सांगा का खेड़ा गांवों में अनेक परिवार वर्षों से चारागाह दर्ज भूमि पर निवास कर रहे हैं। इन भूमियों को आबादी में दर्ज कर पात्र परिवारों को कानूनी अधिकार देने की मांग की गई।

पप्पू लाल कीर ने बताया कि संबंधित खसरों में बड़ी संख्या में SC, ST , OBC एवं सामान्य गरीब परिवार निवासरत हैं । उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि सांगा का खेड़ा एक स्वतंत्र राजस्व गांव होने के बावजूद गांव का आधा भाग नमाना के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है , जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक एवं कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

ग्रामीणों ने राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन , स्थल निरीक्षण तथा पात्र परिवारों को शीघ्र कानूनी पट्टा प्रदान करने की मांग की साथ ही गांव के सटीक पास चारागाह खसरा नंबर 211 में घुमंतू परिवार निवास करते हैं इन खसरे को आबादी में लेना अति आवश्यक है । क्योंकि उनके पट्टे प्रक्रिया में चल रहे हैं ।

इस दौरान एडवोकेट भरत पालीवाल , पप्पू लाल कीर , कालूराम कुमावत , जटाशंकर राव , नारायण लाल भील , जीतमल भील , सूर्य प्रकाश , रामलाल सुथार , धर्मेश चंदेल , दिनेश भील, कमलेश भील , हीरा लाल भील , लक्ष्मण आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Tags:    

Similar News