स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर्ष वन क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित

By :  vijay
Update: 2026-04-12 19:35 GMT



सीकर,  । स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हर्ष वन क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय वन अधिकारी, सीकर अमित देवेंदा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में वन स्टॉप साथी, उनके सहयोगी सुखबीर एवं बसंतजी रणवां, हरिद्वार सहित उनकी टीम तथा स्वेच्छा से जुड़े नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य हर्ष वन क्षेत्र को स्वच्छ, हरा-भरा एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना भी है। अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी, सीकर अमित देवेंदा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इसके अतिरिक्त, उपवन संरक्षक, सीकर के निर्देशानुसार स्मृति वन, सीकर में भी वन विभाग के कार्मिकों द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखा जा सके।

Similar News