वरिष्ठ सहायक सहित दो लोग 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ़्तार

Update: 2025-06-23 17:10 GMT


जयपुर,  राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सवाईमाधोपुर जिले की गंगापुर सिटी तहसील में वरिष्ठ सहायक सहित दो लोगों को एक मामले में 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी सवाईमाधोपुर को परिवादी ने शिकायत की कि उसकी खरीदी गयी कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट के मार्फत वरिष्ठ सहायक जय शर्मा एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है। परिवादी से गांव चूली में उसके द्वारा क्रय की कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में सोनू एडवोकेट ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं जय शर्मा एवं स्वंय के लिये एक लाख रूपये रिश्वत की मांग की थी।

Similar News